कोई कितना जवां दिखेगा, उसकी उम्र कितनी लंबी और सेहत कैसी होगी, यह काफी हद तक उसके दोस्तों की संख्या पर भी निर्भर करता है। जी हां, मायो क्लिनिक की नई रिसर्च में यह बात सामने आई है। रिसर्च के मुताबिक सोशल कनेक्शंस सीधे रूप से इंसान के फिजिकल हेल्थ को प्रभावित करते हैं। अभी तक ऐसा माना जाता था कि रिश्ते सिर्फ मेंटल हेल्थ के लिए जिम्मेदार होते हैं।
लेकिन नई रिसर्च अलग कहानी बयां करती है। इसके मुताबिक अकेलेपन की स्थिति में बीमार पड़ने, अस्पताल में भर्ती होने और असमय मौत का खतरा भी बढ़ जाता है। इस रिसर्च की मानें तो लोगों के रिश्ते भी उनकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ के लिए जिम्मेदार होते हैं