Travis Head: इंडियन प्रीमियर लीग के जारी सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्हें अपने पिछले 4 में से 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। मगर फिर भी वे प्लेऑफ में पहुंचने के प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 में खेले कुल 11 में से 6 मैच जीते हैं, जबकि 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा हैं। ऑरेंज आर्मी की इस सफलता में एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की बड़ी भूमिका रही है, जिसमे अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता हैं। हालांकि, इसी बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है। हाल ही में एक प्लेन दुर्घटना में इस धाकड़ खिलाड़ी की जान जाते – जाते बची।
दुर्घटना का शिकार हुआ था ये खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया और सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड (Travis Head) आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन दिखा रहे हैं। वे अपनी टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। मगर इसी बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है। ट्रेविस (Travis Head) और उनकी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड (अब पत्नी) जेसिका डेविस 2022 में बड़े प्लेन हादसे का शिकार हुए थे।
ट्रेविस और जेसिका छुट्टियां मनाने मालदीव गए थे और वहां से लौटते समय प्लेन में कोई खराबी आ गई थी। उड़ान भरने के आधे घंटे बाद ही हवाई जहाज को एक द्वीप पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। मगर यह लैंडिंग भी ज्यादा अच्छी नहीं थी। प्लेन रनवे पर फिसलकर मैदान में चला गया था। जेसिका डेविस ने इस घटना का जानकारी सोशल मीडिया पर दी और बताता ये घटना उन्हें फिल्म की तरह लग रही थी और सभी लोग डरे हुए थे।
ट्रेविस और जेसिका ने पिछले साल की शादी
क्रिकेटर ट्रेविस हेड और मॉडल जेसिका डेविस ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया और फिर 2023 में शादी करने का निर्णय लिया। उन्होंने 15 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया के खूबसूरत शहर एडिलेड में शादी की थी। इससे पहले उन्होंने मार्च 2021 में सगाई कर ली थी। सितंबर 2022 में इस कपल को दोनों बेटी की भी प्राप्ति हुई। जेसिका अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर अपनी बेटी और परिवार की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
शानदार फॉर्म में चल रहे हैं Travis Head
30 साल के ट्रेविस हेड (Travis Head) आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन दिखा रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले 10 मैचों में 44.40 की औसत और 189.74 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 444 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक और 1 शतक भी निकला है। हालांकि, ट्रेविस का बल्ला पिछले कुछ पारियों से शांत है। मगर फैंस को उम्मीद है कि लखनऊ, गुजरात और पंजाब के खिलाफ आगामी मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन दिखाएंगे।