MI vs RR : हार्दिक की कप्तानी में मुंबई की लगातार तीसरी हार, राजस्थान ने लगाई जीत की हैट्रिक, रियान पराग चमके
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 01 Apr 2024 11:25 PM IST
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स – फोटो : IPL
2
खास बातें
IPL Live Cricket Score, MI vs RR Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 का 14वां मैच खेला जा रहा है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 125 रन का स्कोर तैयार किया और राजस्थान को 126 रन का लक्ष्य थमाया, जिसे संजू की टीम ने छह विकेटों के शेष रहते हासिल कर लिया।
MI vs RR Live Score : राजस्थान ने छह विकेट से जीता मुकाबला
आईपीएल के 14वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज कर अपनी जीत की लहर को बरकरार रखा और अंक तालिका में छह अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई। वहीं, मुंबई अब तक इस टूर्नामेंट में पहली जीत नहीं हासिल कर पाई है और 10वें पायदान पर है।