Priyanka Chopra : प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। फिलहाल, वह काफी समय से अपनी आने वाली फिल्म हेड ऑफ स्टेट की शूटिंग में बिजी है। वह अब तक सेट्स से कई वीडियो और तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं, जिनमें उनके साथ क्यूट मालती भी दिखाई दी है। अब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो लाइमलाइट बटोर रहा है। दरअसल, इस वीडियो में वह बेटी मालती के साथ ऐसा करतब करती हुई नजर आ रही है। जिसे देखने के बाद फैंस भी हैरान रह गए हैं।
Priyanka Chopra ने मालती के साथ की कसरत
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने निक जोनस से शादी की थी। साल 2022 में दोनों बेटी मालती के पेरेंट्स बने थे। तब से ही प्रियंका अपनी बेटी के साथ क्यूट मूमेंट्स फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। पीसी चाहे अपने काम में कितनी ही बिजी क्यों ना हो लेकिन वह छोटी मालती के साथ वक्त बिताना कभी नहीं भूलती है। एक्ट्रेस एक मां के तौर पर अपने काम के साथ बेटी का भी बखूबी ध्यान रखना जानती हैं। वहीं, एक बार फिर से प्रियंका मालती बेटी के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अंकाउट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मालती को अपने कंधों पर उठाकर एक्सरसाइज करती दिख रही हैं।